Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयदुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरो मे अव्वल है दिल्ली

दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरो मे अव्वल है दिल्ली

दिल्ली: दिवाली के बाद से दूषित हुई दिल्ली की हवा अब भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे आगे है। इस सूची में भारत के मुंबई और कोलकाता भी शामिल हैं। स्विट्जरलैंड आधारित क्लाइमेट ग्रुप आईक्यू एयर ने यह नई सूची जारी की है। यह संस्था हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण पर नजर रखता है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम में टेक्नोलॉजी पार्टनर है। भारत के अतिरिक्त इस सूची में
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का चेंदगू शहर भी शामिल है। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर में पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली आौर दिल्ली में गाड़ियों का प्रदूषण की बड़ी भागीदारी है। पराली को लेकर राज्यों की सरकारों के बीच खींचतान जारी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है।

प्रदूषण बोर्ड ने जारी की चेतावनी

दिल्ली में आज हवा का गुणवत्ता स्तर (AQI) 476 है, जाे कि गंभीर श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगले 48 घंटों के लिए हवा की क्वालिटी गंभीर बनी हुई है। राज्यों और स्थानीय निकायों को आपातकालीन उपायों को लागू करना चाहिए, जिसमें स्कूलों को बंद करना, निजी कारों पर ‘ऑड-ईवन’ प्रतिबंध लगाना और सभी तरह के कंस्ट्रक्शन को रोकना शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments