Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डदिल्ली मार्ग पर अब अपनी मर्जी से ढाबों पर बस नहीं रोक...

दिल्ली मार्ग पर अब अपनी मर्जी से ढाबों पर बस नहीं रोक पाएंगे चालक

देहरादून:  दिल्ली मार्ग पर रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए खानपान के ठहराव रोडवेज मुख्यालय की ओर से तय कर दिए गए हैं। चालक और परिचालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित ठहराव के बजाय दूसरी जगह बस रोकी गई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

लंबी दूरी के मार्गों पर चालक-परिचालक कई दफा अपनी मर्जी के अनुसार बस ऐसे ढाबों पर रोकते हैं, जहां यात्रियों से जमकर लूट-खसोट होती है। चालक व परिचालकों को ऐसे ढाबा संचालक कमीशन देकर चुप करा देते हैं और मुसीबत यात्रियों को झेलनी पड़ती है।

दिल्ली मार्ग पर इसकी सर्वाधिक शिकायत है। पिछले साल कोरोना के चलते रोडवेज मुख्यालय बसों के ठहराव तय नहीं कर पाया था, लेकिन अब शुक्रवार को यह तय कर दिए गए।

रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में अब ग्रामीण, पर्वतीय व रुड़की डिपो की दिल्ली से आने वाली साधारण बसें दीपमाला ढाबे पर रुकेंगी। हरिद्वार और श्रीनगर डिपो की दिल्ली से आने वाली साधारण बसें एवन प्लाजा टूरिस्ट ढाबा पर रुकेंगी।

ऋषिकेश व श्रीनगर डिपो की दिल्ली की ओर से जाने वाली बसें क्लालिटी कैफे में ठहराव करेंगी। ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार व ऋषिकेश समेत कोटद्वार डिपो की दिल्ली से दून, हरिद्वार व ऋषिकेश आने वाली वाल्वो और एसी बसें फारच्यून ग्रैंड यूनिट आफ बेन टेक्नोलाजिस में रुकेंगी। वहीं, दून, हरिद्वार व ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली वाल्वो और एसी बसें बिकानो फूड कोर्ट रामपुर तिराहा पर ठहराव करेंगी।

सभी डिपो एजीएम को आदेश दिया गया है कि लगातार अनुबंधित ढाबे का औचक निरीक्षण किया जाए। शौचालय व पेयजल की मुफ्त सुविधा होनी चाहिए। चालक और परिचालकों को हिदायत दी गई है कि इनके अतिरिक्त दूसरे ढाबे पर बस न रोकें। इसमें साधारण बसों को सिर्फ यह रियायत दी गई है कि वाल्वो और एसी बसों के ठहराव को छोड़कर उपरोक्त अनुबंधित ढाबे में से किसी पर भी चालक बस ले जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments