Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 118 शिकायतें हुई दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 118 शिकायतें हुई दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमेें अधिकत्तर शिकायत, भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त, भूमि सीमांकन, अवैध अतिक्रमण,आपसी विवाद, भरणपोषण, जल संस्थान, विद्युत, एमडीडीए, शिक्षा, लोनिवि, नगर निगम,एमडीडीए आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई।
विकास नगर क्षेत्रानर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि बिना अनुमति लिए, बाहरी व्यक्ति को विक्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त हुईं, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर नगर को पत्रावाली प्रस्तुत करने तथा छरबा में सरकारी भूमि पर खुट्टी लगाकर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौका मुआवना करने के निर्देश दिए। वहीं तहसील ऋषिकेश के गडुल में परिजनों द्वारा भूमि कब्जा करने, तथा मारपीट किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को कार्यवाही के निर्देश दिए। राजपुर रोड पर कई स्थानों में डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की संभावना बने रहने की शिकायत पर लोनिवि को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजपुर रोड में जल संस्थान की लाईन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जल संस्थान को पेयजल लाईन ठीक करने के निर्देश दिए। पल्टन बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। देहराखास बस्ती में नदी पर अतिक्रमण करते हुए नदी का संकरा किये जाने की शिकायत पर तहसीलदार सदर, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। नकरोंदा में एसटीपी प्लांट की भूमि के समीप नाले को पाटकर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायय हरगिरि सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अनामिकता, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, अधि अभि विद्युत राकेश कुमार, लोनिवि, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments