Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है की पर्वतराज हिमालय हमारी अमूल्य धरोहर है। यह पर्वत श्रृंखला न केवल प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से भरपूर है, बल्कि हमारे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक धरोहर का भी प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि आज हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय स्थिरता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन, अंधाधुंध विकास, और मानवीय हस्तक्षेप, हिमालय की समृद्ध पारिस्थितिकी के लिए चुनौती है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और हिमालय की अद्भुत जैव विविधता की रक्षा करें। विकास के साथ ही प्राकृतिक संतुलन बनाना भी जरूरी है।
राज्यपाल ने इस दिवस के अवसर पर हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का सभी लोगों से आह्वान किया और कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसा मार्ग प्रशस्त करें जिससे हिमालय का प्राकृतिक संतुलन बना रहे और भावी पीढ़ियों को इसका आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments