Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को आयोजित होगा

बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को आयोजित होगा

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष माता मूर्ति उत्सव रविवार 15 सितंबर को आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने माता मूर्ति उत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं कल शुक्रवार को बामणी गांव में मां नंदा मेला नंदाष्टमी कार्यक्रम का भी समापन हो जायेगा। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि के दिन को भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जायेंगे। इससे पहले शनिवार शाम को सीमांत गांव माणा से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीनाथ को मातमूर्ति आने का न्यौता देने श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगे।शनिवार को ही प्रातः काल नारद कुंड के समीप देव ऋर्षि नारद की पूजा-अर्चना होगी।
15 सितंबर रविवार को प्रातः पूजा-अर्चना तथा बालभोग के बाद पूर्वाह्न 10 बजे तक श्री उद्धव जी पालकी मैं बैठकर समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर को प्रस्थान करेंगे। तथा शायं तीन बजे तक माता मूर्ति में ही विराजमान रहेंगे। इस दौरान दस बजे दिन के बाद शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा। इसी दिन रविवार शायंकाल तीन बजे बाद पुनः मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खुल जायेगा। तथा देर शाम बदरीनाथ मंदिर में श्री कुबेर जी का देवस्नान गाडू भी संपन्न होगा। माता मूर्ति उत्सव में श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ -साथ ही रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,एवं सदस्यगण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट सहित मंदिर कर्मचारी एवं पुलिस – प्रशासन के प्रतिनिधि सहित डिमरी हक-हकूकधारी माता मूर्ति को प्रस्थान करेंगे। माता मूर्ति मंदिर में पुजारी सुशील डिमरी पूजा-अर्चना की तैयारी करेंगे।
माता मूर्ति पहुंचकर श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर में माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। तथा माता मूर्ति मंदिर में अभिषेक पूजा -अर्चना संपन्न होगी एवं भगवान बदरीविशाल का दिन का भोग माता मूर्ति में ही लगाया जायेगा। अपराह्न ढ़ाई बजे बाद श्री उद्धव जी समारोह के साथ माता मूर्ति से विदा लेकर शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर में विराजमान हो जायेंगे। माता मूर्ति उत्सव में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचेगे तथा आईटीबीपी कैंप से आगे रास्ते में माणा के पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा के साथ माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली से श्री उद्धव जी स्वागत किया जायेगा माता मूर्ति उत्सव में सेना, आईटीबीपी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन है तथा पुलिस-प्रशासन का भी सहयोग रहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments