Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeपर्यटनमुनिकीरेती में इको पार्क बनाने को लेकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने...

मुनिकीरेती में इको पार्क बनाने को लेकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ली अधिकारियों की बैठक

ऋषिकेश: प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मुनिकीरेती में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको डायवर्सिटी पार्क बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इस पर कार्य योजना बनाने के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि यह कार्य योजना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है।

इस दौरान योजना से सम्बंधित फंड के लिये कृषि मंत्री उनियाल ने मुख्य सचिव को बैठक करने के निर्देश दिए। बैठक में इसे लाभकारी योजना मानते हुए पांच वर्ष के अंतर्गत इसकी लागत वसूली की संभावना व्यक्त की गई है।

इस दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि लगभग 62 करोड़ की लागत से बनने वाला इको पार्क दो चरणों मे बनाया जायेगा। जिसमें पहले चरण की लागत 32 करोड़ व दूसरे चरण की लागत 30 करोड़ होगी। वहीं इस इको डायवर्सिटी पार्क को 50 हेक्टेयर में बनाया जाएगा, जिसे सोसाइटी मोड में संचालित किया जाएगा। इस पार्क के चलते ऋषिकेश मुनिकीरेती और तपोवन में स्थानीय स्तर के रोजगार और पर्यटन में व्यापक वृद्धि होगी।

बैठक में पी सी सी एफ वन राजीव भरतरी, सचिव विजय यादव, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एस के सुबुद्दि, कंजरवेटर भागीरथी वृत्त धीरज पांडे, अपर सचिव युगल किशोर पंत सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments