Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएल टी परीक्षा का परिणाम जारी करना वर्तमान में संभव नहीं: सचिव,यूके...

एल टी परीक्षा का परिणाम जारी करना वर्तमान में संभव नहीं: सचिव,यूके एस एस एस सी

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि एल टी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करना अभी संभव नहीं हैI उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी की हैI

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा लगातार सहायक अध्यापक एल टी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किये जाने का अनुरोध किया जा रहा है I इस सम्बन्ध में आयोग का कहना है कि इस परीक्षा के सम्बन्ध में उत्तराखंड हाईकोर्ट के समक्ष विचाराधीन रिट याचिका संख्या 1211/2021 ओम प्रकाश गौड़ व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य में उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 21-09-2021 को पारित अंतिम निर्णय में उपरोक्त विज्ञापन दिनांक 13 – 10 – 2020 के द्वारा प्रारंभ की गई भर्ती की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है अतः वर्तमान में इस विज्ञापन के सापेक्ष परीक्षा परिणाम जारी करना संभव नहीं है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments