Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस सनातन विरोध पर विदेशी ताकतों के हाथों खेल रही हैः जोशी

कांग्रेस सनातन विरोध पर विदेशी ताकतों के हाथों खेल रही हैः जोशी

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर सनातन विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्तासुरेश जोशी ने निशाना साधा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है, अन्य धर्मों को छेड़ती नही और हिंदुत्व प्रतीकों पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ती है। प्रतिष्ठा यात्रा निकालने वाले हिमाचल की अवैध मस्जिदों पर क्यों नही बोलते हैं ।
उन्होंने कहा, कांग्रेस और उनके सहयोगी लगातार सनातन धर्म पर सीधे प्रहार करते आ रहे है। जिससे एक बात पूरी तरह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी कहीं ना कहीं विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है । जब भी सनातन का विषय आता है चाहे मथुरा हो, काशी हो, चाहे अयोध्या हो, चाहे केदारनाथ बद्रीनाथ हो, कांग्रेस और उनके सहयोगियों का रुख हमेशा नकारात्मक ही रहता है। इनके नेताओं को सनातन संवर्धन के प्रत्येक मुद्दे पर आपत्ति होती है लेकिन चर्च में क्या हो रहा है, मस्जिद मदरसों में क्या हो रहा है, वहां कैसे धर्मांतरण की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है, उसपर उनकी जुबान तक नही खुलती है।
उन्होंने प्रतिष्ठा यात्रा का ढोंग करने वाले प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा, हिमाचल की सुक्खू सरकार, शिमला और मंडी में अवैध मस्जिदों को बचाने में लगी है। क्यों अब तक एक भी स्थानीय कांग्रेसी ने इस मुद्दे पर बयान नहीं दिया। बावजूद इसके केदारनाथ धाम को लेकर लगातार भ्रम एवं झूठ फैलाकर वह नकारात्मक राजनीति कर रहें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि की जनता कांग्रेस के ऐसे कृत्यों को देख रही है और कभी भी उनके झांसे में नही आने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments