Latest news
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम और पुलिस कप्तान ने बाइक पर सवार होकर लिया ट्रैफिक व्यवस्था...

डीएम और पुलिस कप्तान ने बाइक पर सवार होकर लिया ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आवास से एक ही मोटरसाईकिल पर सवार होकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घंटाघर पंहुचे, यंहा उन्होंने जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था हेतु संभावनाएं देखी। उन्हांने घंटाघर से पैदल पल्टन बाजार का निरीक्षण किया, जहां जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए, वहीं पार्किंग हेतु छोटे-2 स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर में जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को हिदायत दी कि शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्यों हेतु खोदी गई सड़कों को पहले ठीक करें, आगे के कार्यों की तभी मिलेगी अनुमति। सड़कों में जलभराव गढ्ढो की शिकायतों पर सम्बन्धितों को चेताया सड़क दुरूस्त करें, नही तो होगी कार्यवाही।
जिलाधिकारी ने घंटाघर से बिंदाल चैक, बल्लुपुर चैक, बल्लीवाला चैक का निरीक्षण करते हुए यातायात समस्या, पार्किंग एवं जलभराव की स्थिति जानी तथा इसमें सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। शहर की यातायात समस्या, जलभराव, सड़कों के गढ्ढे आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु 04 जोन में बांटा गया, जिन पर जिलाधिकारी कभी भी निरीक्षण किया जाएगा इसके लिए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। चैराहों के सौन्दर्यीकरण कार्य करने को भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार एवं सीएमआई चैक में पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए साथ ही पल्टन बाजार में महिलाओं हेतु अलग से टायलेट बनाने को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments