Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की

मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड कंडोली निवासी 36 वर्षीय 1/5 जीआर (एफएफ) के सैनिक मनीष थापा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
ज्ञात हो कि, सैनिक मनीष थापा 1/5 जीआर (एफएफ) गोरखा राइफल्स में हवलदार थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल्ली में उनका निधन हो गया था। आज हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।
इस दौरान सैनिक का भाई अरुण थापा, पत्नी अंजली थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र भट्ट, सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, आशीष थापा सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments