Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा...

38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्य ने एक समीक्षा बैठक आयोजित की। मीटिंग में हल्द्वानी गौलापार में बन रही स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ-साथ नेशनल गेम्स की तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई। साथ ही स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड यानी खेल विकास निधि को लेकर चर्चा हुई।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड यानी खेल विकास निधि के संदर्भ में 30 सितंबर से पहले खिलाड़ियों से संबंधित विज्ञप्ति जारी करने और हल्द्वानी गौलापार में बन रही खेल यूनिवर्सिटी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में बनने जा रहे 234 करोड़ के प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज को लेकर भी समीक्षा की गई। खेल विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि खेल यूनिवर्सिटी और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज दोनों का भूमि पूजन और शिलान्यास नेशनल गेम्स के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि आगामी नेशनल गेम्स से पहले प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल होने हैं। राज्य स्तरीय खेलों की जिम्मेदारी उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की है। आज से (20 सितंबर) उधमसिंह नगर रुद्रपुर में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय खेलों की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग ने 1 अक्टूबर से खेल महाकुंभ की शुरुआत करेगा।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि नेशनल गेम्स को लेकर उन्होंने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की मुखिया पीटी उषा से मुलाकात की है और उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द उत्तराखंड में होने जा रहे नेशनल गेम्स को लेकर डेट डिक्लेरेशन का काम होगा और जल्द ही आगामी नेशनल गेम्स की तारीख मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि उनसे भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को सभी तैयारियां की रिपोर्ट भेज दी गई है।
उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत तमाम एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल इत्यादि सभी खेलों के ग्राउंड और सभी आधुनिक तकनीक को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के आधार पर तैयार किया जा चुका है। राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में दो मुख्य स्थल देहरादून और हल्द्वानी को चयनित किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments