Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना...

हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर

हरिद्वार। भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा है कि हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगा। हम सभी के प्रयास से मिलजुल कर ही गंगा और हिमालय का अस्तित्व बच सकता है। राज्य और केंद्र सरकार लगातार इसके लिए प्रयासरत है एवं भिन्नकृभिन्न योजनाओं के साथ लगातार कार्य कर रही है।
भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लेशियर और हिमखंडो के पिघलने से लगातार भारत ही नहीं अपितु विश्व भर में मानवता पर खतरा मंडरा रहा है। गंगा जी का वेग निरंतर घट रहा है। अब जरूरत है कि आम जनमानस, सरकार और संत समाज को मिलजुलकर जन जागरण अभियान चलाते हुए हिमालय और गंगा की रक्षा के लिए आगे आना होगा। नवरात्रि के पहले दिन हरिद्वार में बड़े स्तर पर हिमालय और गंगा के अस्तित्व को बचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि जल्द ही संत समाज राज्य सरकार से मांग करता है कि प्रत्येक स्कूल और विघालयों में सरकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों और छात्रकृछात्राओं को हिमालय और पर्यावरण की रक्षा के प्रति बड़े स्तर पर जागरूक किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड आने वाले सभी तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार का कोई अवशिष्ट पदार्थ अथवा प्लास्टिक का विसर्जन ना करें गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवम् एवं महामंत्री और स्वामी रविदेव शास्त्री ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं मोक्षदायनी मां गंगा जगत की पालनहार है। मात्र सरकार के प्रयास से पर्यावरण अथवा गंगा की रक्षा नहीं हो सकती। हम सभी को उसके प्रति श्रद्धा भाव और आस्था दिखानी होगी। इस अवसर पर मंहत सुतिक्षण मुनि, महंत रामविशाल दास, भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, श्रवण कुमार अनिल जोशी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments