Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डखिलाडियों का उत्साहवर्धन करने रुद्रपुर पहुंचे सीएम

खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने रुद्रपुर पहुंचे सीएम

रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर पहुंचे। यहां सीएम धामी ने 5वें ओलंपिक राज्य खेलों के दूसरे दिन का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।
बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी दो बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन रुद्रपुर पहुंचे। जहां से वह खुली जीप पर सवार होकर खिलाड़ियों का अभिवादन करते हुए मनोज सरकार स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। स्टेडियम में पहुंचकर उन्होंने सभी जनपदों से आए खिलाड़ियों की सलामी ली। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसके बाद उन्होंने मैदान में उतर कर फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार काम कर रही है। खिलाड़ियों के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन से आगामी राष्ट्रीय खेलो में प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। उन्होंने बताया 31 मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति दी गई है।
उन्होंने कहा मौजूदा मैदानों को राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। नए स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कालेज बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा हल्द्वानी में खेल विश्विद्यालय बनाया जायेगा। जिसकी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा इसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments