Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य एवं सर्वेक्षण कर रहे सामाजिक संगठन,...

डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य एवं सर्वेक्षण कर रहे सामाजिक संगठन, स्वयं सहायता समूह को प्रशासन से जोड़कर शुरू की नई पहल

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज प्रातः 6 बजे जिलाधिकारी आवास से पहाड़ी पेडलर्स के साइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल पहाड़ी पेडलर्स के युवा सगठन के द्वारा देहरादून के समीपवर्ती क्षेत्रों में उपेक्षित जल श्रोतों का सर्वेक्षण तथा चिन्हीकरण अपनी रिर्पाेट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून में पहाड़ी पेडलर्स के युवा सगठन के द्वारा देहरादून के समीपवर्ती क्षेत्रों में ऐसे जल स्रोतों जो कि सूख चुके हैं या सूखने की कगार पर हैं, का सर्वेक्षण कर चिन्हीकरण करें, उनके द्वारा की गई शोध और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें तकनीकी सहायता के साथ ही फंडिंग की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल संवर्धन एवं संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहर, तथा समाज सुधार हेतु कार्य कर रही संस्थाओं एवं संगठनों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों, समूहों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इनको क्षेत्र की भोगौलिक, सामाजिक स्थिति के ज्ञान के साथ ही इनका स्थानीय लोगों से सीधा जुड़ाव होता है। पहाड़ी पेडलर्स पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती के निर्देशन में दून घाटी मे स्थित जलश्रोतो का सर्वेक्षण तथा चिन्हीकरण कर रहा है। सर्वेक्षण में प्राकृतिक जलस्रोतों के मूल स्वरूप को संरक्षित करते हुए उन स्थानों पर संबंधित स्थल के प्राकृतिक,सांस्कृतिक एवम ऐतिहासिक महत्व के सूचनापट स्थापित किए जाने का दृष्टिकोण है। इसी क्रम में रविवार को युवा दल इसके बाद नियमित रूप से प्रत्येक रविवार को इस साइकिल यात्रा का आयोजन करेंगे और एक समय सीमा के अंतर्गत सर्वेक्षण रिपोर्ट तथा सुझाव जिलाधिकारी को सौंपेंगे। पहाड़ी पेडलर्स ने इस विषय में पद्मश्री कल्याण सिंह मैती जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट की है। केसर वाला धारा रायपुर में प्राकृतिक धारेनौले की सफाई की सफाई कर जल के संरक्षण के हेतु जनमानस को जागरूक करते हुए साइकिल रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर पहाड़ी पेडलर्स पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री कल्याण सिंह रावतष् मैती ष् समाजसेवी अनूप नौटियाल , महेश पैन्यूली,पहाड़ी पैडलर्स, मैती संस्था, अक्शी पर्वतीय विकास समिति इत्यादि सहित 60 व्यक्तियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला प्रशासन से निदेशक ग्राम में विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि अभि जल संस्थान आशीष कठैत आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments