Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने कांग्रेस विधायकों से जनहित में विधानसभा प्रवर समिति की बैठक...

भाजपा ने कांग्रेस विधायकों से जनहित में विधानसभा प्रवर समिति की बैठक शामिल होने का आग्रह किया

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस विधायकों से जनहित में विधानसभा प्रवर समिति की बैठक शामिल होने का आग्रह किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि निकाय चुनावों और ओबीसी आरक्षण को लेकर विपक्ष को गंभीरता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने प्रवर समिति की पहली बैठक से कांग्रेस विधायकों के नदारद रहने पर चिंता जताई है। साथ ही निकाय चुनावों और उसमे ओबीसी प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस सार्वजनिक मंचों पर निकाय चुनाव नही करने के झूठे आरोप सरकार पर लगाती रहती है । लेकिन अफसोस इस मुद्दे पर गठित प्रवर समिति की बैठक में उनके विधायकों ने शामिल होना भी जरूरी नहीं समझा । यदि उन्हें कुछ भी आपत्ति है तो उन्हें अपनी पार्टी का पक्ष रखने के लिए सामने आना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि दरअसल कांग्रेस पार्टी नही चाहती है, ओबीसी समाज का आरक्षण निर्धारण हो। वह राजनैतिक लाभ के लिए निकाय चुनाव के गंभीर मुद्दे पर गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखा रही है। हकीकत यह है कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी आरक्षण के खिलाफ है, वह नहीं चाहती समाज के पिछड़े वर्ग को निकाय चुनाव में उनका प्रतिनिधित्व मिले। उनकी जल्दी चुनाव कराने की मांग के पीछे की असल मंशा एक बड़े वर्ग को जनप्रतिनिधित्व की भूमिका से अलग करना है। जबकि भाजपा ने इस विषय को गंभीरता से देते हुए एकल सदस्यीय आयोग बनाया, उस आयोग की विस्तृत रिपोर्ट को सदन में रखा। जहां सदन की सहमति से बनी प्रवर समिति की बैठक में भी हमारे विधायक चर्चा के लिए उपस्थित रहे । वहीं कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और उनके लिए यह पूरा विषय राजनीतिक है। जनता देख रही है कि वे संवैधानिक संस्थाओं एवं प्रक्रियाओं को लेकर झूठे आरोप तो लगाते हैं लेकिन कभी इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख नही दिखाया, हमेशा उसका दुरुपयोग करने की कोशिश में लगे रहे। उन्होंने आग्रह किया कि अभी भी एक अवसर है कांग्रेस के सामने, 24 सितंबर को होने वाली प्रवर समिति की दूसरी बैठक में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्हें मुद्दे की गंभीरता को समझना चाहिए कि समिति को 8 अक्तूबर तक रिपोर्ट सौंपनी है। लिहाजा दलगत राजनीति को दरकिनार कर जनहित में कांग्रेस पार्टी को पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments