Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वच्छता अभियान में पेड़ लगाने पर जोर

स्वच्छता अभियान में पेड़ लगाने पर जोर

हल्द्वानी। देश भर में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान पेड़ लगाने पर भी जोर दिया जा रहा है. केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल ने हल्द्वानी में स्कूली बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलाई और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया. क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी शामिल किया जा रहा है।
हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी में स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गयां कार्यक्रम संयोजक शर्मिष्ठा बिष्ट ने उपस्थित लोगों के साथ स्वच्छता एंथम का समूह गायन कराया। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में चंद्रेश जोशी और प्रतिभा जोशी, नारा लेखन में कमल उप्रेती और योगेश मेहरा, प्रश्नोत्तरी में भूमि जोशी, दिव्यांका उप्रेती, पंकज जोशी, पवेन्द्र सिंह, गरिमा मेलकानी, कुश राणा को भारत सरकार की तरफ से मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ दीपा जोशी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता ही सेवा और एक पेड़ मां के नाम अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर की तंदुरुस्ती के लिए सफाई जरूरी है उसी तरह प्रकृति की तंदुरुस्ती के लिए पेड़ लगाना जरुरी है। केंद्रीय संचार ब्यूरो के वरिष्ठ कलाकार आनंद बिष्ट ने प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट को पौधा भेंट किया और विद्यालय परिसर में उपस्थित लोगों से पेड़ लगवाए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक डॉ प्रकाश बहुगुणा,सीमा बोरा, कविता जोशी, अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments