Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधखनन माफिया ने किसानों को पीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया...

खनन माफिया ने किसानों को पीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

रुड़की:  इब्राहिमपुर गांव में खनन का विरोध करने पर खनन माफियाओं ने किसानों को जमकर पीटा। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। घटना से आक्रोशित किसानों ने घायलों को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नदी को जाने वाले रास्ते पर खनन माफिया काफी लंबे समय से अवैध खनन कर रहे हैं। कुछ खनन माफिया नदी के पास ही किसानों की भूमि से भी खनन कर रहे हैं। रविवार की सुबह कुछ खनन माफिया एक किसान की भूमि से अवैध खनन कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर किसान मौके पर पहुंचे और इसका विरोध जताया।

इससे आक्रोशित खनन माफिया ने तीन किसानों को जमकर पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख खनन माफिया धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। खनन माफिया के हमले की खबर जैसे ही इब्राहिमपुर गांव के ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर ग्रामीण इब्राहिमपुर गांव के बाहर हाईवे पर पहुंच गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम लगने के साथ ही कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन हाईवे पर लग गई। इसकी सूचना जैसे ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। अभी तक जाम लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments