Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedबाबी सिंह धामी का भारतीय जूनियर हाकी टीम में चयन, वर्ल्ड कप...

बाबी सिंह धामी का भारतीय जूनियर हाकी टीम में चयन, वर्ल्ड कप में खेलते आएंगे नजर

 देहरादून:  बाबी सिंह धामी का चयन भारतीय जूनियर हाकी टीम में हुआ है। आगामी जूनियर हाकी विश्व कप में बाबी सिंह भारतीय टीम में खेलते नजर आएंगे। जूनियर हाकी वर्ल्ड कप का आयोजन 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भुवनेश्वर में होना है।

महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ममगाईं ने बताया कि बाबी सिंह धामी मूल रूप से पिथौरागढ़ के कत्यानी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में कक्षा छह में दाखिला लिया था। स्पोट्र्स कालेज के हाकी प्रशिक्षक सुरेश बौठियाल व पंकज रावत ने बाबी सिंह को हाकी की बारीकियां सिखाई। उन्होंने बताया कि कक्षा 12 में पढ़ाई के दौरान बाबी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत में हो गया था। इसके बाद उनका चयन जूनियर राष्ट्रीय हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments