Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डस्कूली बच्चोें को दी एबीडीएम की जानकारी, आभा आईडी बनाकर खुश हुए...

स्कूली बच्चोें को दी एबीडीएम की जानकारी, आभा आईडी बनाकर खुश हुए बच्चे

देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यक्रम की तीसरी वर्षगांठ पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से बीएस नेगी राजकीय इंटर कालेज गुजराड़ा व अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां स्कूली बच्चों, शिक्षकों व आम लोगोें को आभा आईडी बनाने के तरीके तथा उसके महत्व के बारे में जानकारियां दी गई।
गुजराड़ा में स्कूली बच्चों के बीच जाकर एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने एबीडीएम के अंतर्गत आभा आई बनाने के सरल तरीकों के बारे में मोबाइल से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 27 सितंबर 2022 को मिशन की शुरूआत हुई थी। इन तीन साालों मेें प्रदेशभर में 68 लाख से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं। इसके अलावा 5508 चिकित्साकर्मियों व 3315 चिकित्सा इकाई पंजीकृत हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि इसमें प्रत्येक आभा आईडी धारक का मेडिकल रिकार्ड डिजिटली रखा जा सकेगा। डाक्टरों व अस्पतालों की सारी जानकारी भी एक क्लिक पर दिख जाएगी। क्यूओर कोड से अस्पतालों का पर्चा बनाया जा सकता है।
इस मौके परं मोबाइल से आभा आईडी कैसे बनाई जाएगी, इसके क्या फायदे होंगे इस तरह के तमाम सवाल भी उत्सुक बच्चों द्वारा टीम से पूछे गए। स्वयं अपनी आभा आई बनाने व सवालों के संतोषजनक उत्तर मिलने से बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों को एबीडीएम की विस्तृत जानकारी वाले पंपलेट व नोट पैड, पेन भी वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल रावत, अरूण सिंह बिष्ट, किरन नेगी, सीएच ममगाई, जगदीश चैहान आदि ने एबीडीएम को बहुत महत्वपूर्ण साथ ही विद्यालय मेें जागरूकता कार्यक्रम के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments