Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकंगना रनोट के विवादित बयान को कांग्रेस ने बताया स्वतंत्रता सेनानियों का...

कंगना रनोट के विवादित बयान को कांग्रेस ने बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

देहरादून: अभिनेत्री कंगना रनोट के बयान को लेकर कांग्रेस पूरी तरह हमलावर हो गई है। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कंगना के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें कंगना ने कहा था कि, देश को 1947 में जो आजादी मिली थी वह भीख में मिली है। असली आजादी 2014 में मिली है। इस बयान के विरोध में को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक्लेहाल चौक पर कंगना का पुतला दहन किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि जिसने आजादी का इतिहास पढ़ा ना हो और आजादी के लिए संघर्ष ना किया हो वही इस तरह की बचकाने बयान दे सकता है। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं में तैनात हमारे वीर सैनिक दिन.रात देश की रक्षा कर रहे हैं।

उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कंगना रनोट के बयान को देशद्रोह करार दिया। कहा कि इस बयान के पीछे किसी साजिश की बू आ रही है। कहा कि कांग्रेस सदैव सर्वधर्म संभाव की बात करती है।

इस मौके पर अरुण शर्मा, एडवोकेट संदीप चमोली, आयुष सेमवाल, दिग्विजय सिंह, कैलाश अग्रवाल, प्रवीण त्यागी, दिग्विजय चौहान, नवीन रमोला, अनिल चौहान, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments