Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeखेलवीवीएस लक्ष्मण होंगे राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख, सौरव गांगुली ने की...

वीवीएस लक्ष्मण होंगे राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख, सौरव गांगुली ने की पुष्टि

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगली ने कहा कि भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के नए प्रमुख होंगे। रविवार को इसकी पुष्टि खुद सौरव गांगली ने की।

यहाँ यह बताना आवश्यक है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने लक्ष्मण को नेशनल क्रिकेट एकेडमी का अध्यक्ष बनने के लिए राजी किया था। लक्ष्मण एनसीए के पूर्व प्रमुख राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। राहुल द्रविड़ को हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया है। 

इससे पहले बीसीसीआई सूत्रों ने बात करते हुए कहा था कि लक्ष्मण एनसीए के प्रमुख बनेंगे या नहीं यह उनके फैसले पर निर्भर करेगा, यहाँ बताते चलें कि सचिव जय शाह समेत कई बीसीसीआई अधिकारी चाहते थे कि लक्ष्मण ही राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष बनें।

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बीच खास रिश्ता है। राहुल द्रविड़ 17 नवंबर  से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से भारतीय टीम की हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल साल 2023 तक होगा।

भारतीय टीम का हेड कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा था कि वह भारत को आगे ले जाएंगे। उन्होंने पूर्व कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments