Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपेस्टल वीड स्कूल का क्वार्टर फाइनल में रहा दबदबा

पेस्टल वीड स्कूल का क्वार्टर फाइनल में रहा दबदबा

देहरादून। पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून में ऑल इंडिया अंडर-17 बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन का समापन रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ, जिसमें टीमों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट पर खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, जिससे प्रतियोगिता की भावना और भी प्रबल हो गई।
मेजबान टीम पेस्टल वीड स्कूल ने वेल्हम बॉयज़, देहरादून को 50-16 के बड़े अंतर से हराते हुए अपना विजयी क्रम जारी रखा और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने अपनी सटीकता, चुस्ती और सामूहिक खेल कौशल से एक और शानदार जीत हासिल की। आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई ने भी अपने दमदार खेल से मेयो कॉलेज, अजमेर को 50-20 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसी प्रकार, वाईपीएस मोहाली ने सेलाकुई इंटरनेशनल, देहरादून को 41-27 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में निम्नलिखित टीमों ने प्रवेश कियारू द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून, द मान स्कूल, नई दिल्ली, वेल्हम बॉयज़, देहरादून, आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई, हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट, द दून स्कूल, देहरादून, वाईपीएस मोहाली, बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल क्वार्टर फाइनल दौर की शुरुआत द मान स्कूल, नई दिल्ली के शानदार प्रदर्शन से हुई, जहाँ उन्होंने वेल्हम बॉयज़, देहरादून को 51-15 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में द दून स्कूल, देहरादून ने वाईपीएस मोहाली को 59-33 से मात दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट को एक रोमांचक मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद हराया। अंतिम क्वार्टर फाइनल में मेजबान पेस्टल वीड स्कूल ने बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल को 56-14 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। आने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है, जहाँ टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। अब तक के प्रदर्शन के आधार पर, सेमीफाइनल मुकाबले और भी रोमांचक होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments