Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डगौ तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीःदरवाजे खिड़की तक उखाड़ कर ले गयी...

गौ तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीःदरवाजे खिड़की तक उखाड़ कर ले गयी पुलिस

हरिद्वार। गौ तस्करी के मामलों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गौ तस्कर के आरोपी असलम और सनव्वर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने दोनो आरोपियों की घरों की कुर्की करते हुए खिड़की और दरवाजे तक उखाड़ लिये है। पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्रधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में आज थाना भगवानपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ग्राम सिकरोड़ा स्थित गौ तस्कर के घरों में कुर्की की कार्यवाही की। कुर्की के दौरान तीन ट्रैक्टर और दो डीसीएम वाहनों में भरकर घर का सामान जब्त किया गया।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया गौ हत्या और तस्करी के आरोपी असलम उर्फ टांडा और सनव्वर थाना भगवानपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और यह दोनो बदमाश गौ तस्करी में लंबे समय से संलिप्त थे। इन पर पहले से पुलिस की नजर थी और अब कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि गौ तस्करी और हत्या करने वाले किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी और गौ हत्या के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है कि गौ तस्करों को पूरी तरह से खत्म कर जिले को इन अपराधों से मुक्त करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments