Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डशादी से लौट रही कार खाई में गिरने से तीन की मौत,...

शादी से लौट रही कार खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

देहरादून। शनिवार सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं तीन लोेग घायल हुए है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों व मृतको को खाई से बाहर निकाला। घायलांे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह थाना त्यूणी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि छुमरा से त्यूणी आने वाली एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे खाई में गिर गई है। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहंुचा तो पाया कि एक आल्टो कार मुख्य सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए कार सवार 6 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाल। उन्हे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय पंहुचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 3 घायलों को मृत घोषित किया गया। शेष अन्य 3 घायलों को प्रार्थमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के पचांयतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का घटित होना प्रतीत हुआ, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतको के नाम सौरांश पुत्र उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी, अनीता पत्नी उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी व सूरत राम जोशी पुत्र टांगरू निवासी ग्राम मुंदोल थाना त्यूणी बताये जा रहे है। घायलो में इतिका पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुन्दोल थाना त्यूणी देहरादून, मनीष नौटियाल पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली थाना मोरी उत्तरकाशी व जयेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ तहसील त्यूणी देहरादून शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments