Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्ड1500 नई स्ट्रीट लाइट की गई क्रय

1500 नई स्ट्रीट लाइट की गई क्रय

देहरादून। जिलाधिकारी प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून अंतर्गत स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अभियान चलाकर लाईट ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एक ही दिन में क्रय की गई 1500 नई लाईट। जिलाधिकारी ने ईईएसएल के अधिकारियों को रिपेयर के लिए गई 2800 लाईट तुरंत उपलब्ध कराने तथा खराब लाईटों को 48 घंटे में उपलब्ध कराने के संख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने टीमों को 400 स्ट्रीटलाईट प्रतिदिन ठीक करने का दिया लक्ष्य है, जिलाधिकारी स्वयं प्रत्येक सप्ताह स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्यों की मॉनिटिरिंग करेंगे। जिलाधिकारी ने शहर को 04 जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन नगर निगम परिसर से वार्ड के लिए लाईट ठीक करने हेतु निकलने वाली टीमों के साथ ही सैक्टर ऑफिसर की भी उपस्थिति दर्ज की जाए। जिलाधिकारी ने लाईट जल रहीं हैं या नहीं जांचने के लिए नाइट पेट्रोलिंग टीमों को भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कंपनी प्रतिदिन कम से कम 300 लाईट मरम्मत कर उपलब्ध कराएं, कम्पनी के प्रदर्शन के आधार पर ही आगे के कार्यों पर विचार किया जायेगा। बताया गया की सर्वे के अनुसार लगभग 4 हजार लाईट खराब हैं, जिनमें से शिकायत 1 हजार की प्राप्त हुईं हैं। जिलाधिकारी ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर लाईट ठीक करवाने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि लाइट एवं उपकरण की कमी नहीं होने दी जाएगी। निर्देशित किया कि रिपेयर टीमों द्वारा प्रतिदिन लगभग 4 सौ खराब लाईट को बदला जाएगा, कम्पनी को निर्देशित किया कि खराब लाईटों को 48 घंटे के भीतर मरम्मत कर नगर निगम को उपलब्ध कराना होगा। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, यूसीएन गौरव भसीन, सहित ईईएसएल के आरएम उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments