Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी के वचन ‘‘तीसरा दशक उत्तराखंड का’’ को तेजी से कर...

प्रधानमंत्री मोदी के वचन ‘‘तीसरा दशक उत्तराखंड का’’ को तेजी से कर रहे चरितार्थः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजपुर रोड स्थित एक स्थानीय होटल में न्यूज़ 18 इंडिया डायमंड स्टेट्स समिट उत्तराखंड में शामिल हुए। इस समिट में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के भविष्य के विकास के संबंध में अपनी प्राथमिकताएं बताई। विकसित भारत निर्माण में राज्य का क्या रोल रहेगा इस संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के वचन तीसरा दशक उत्तराखंड का को तेजी से चरितार्थ करने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। नीति आयोग तथा अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी उत्तराखंड के प्रयासों को सराहा है।
सकल राज्य का घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी.) में हमने काफी वृद्धि की है। तेजी से बेरोजगारी दर घटाने में सफल हुए हैं। सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकथाम कानून, समान नागरिक संहिता, सरकारी नौकरी में महिला आरक्षण इत्यादि वैधानिक प्रावधानों के माध्यम से सभी को एकसमान कानून की परिधि में लाते हुए सुशासन व्यवस्था स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन और मातृशक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने बड़े और कड़े कानूनी प्रावधान किए हैं। अब उत्तराखंड में कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की धोखाधड़ी व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।
उत्तराखंड के विकास से संबंधित उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पर्यावरणीय आपदाओं, जंगल और वन्य जीवों की बहुल्यता, पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के इंप्लीमेंटेशन करने की लागत में वृद्धि, फ्लोटिंग पॉपुलेशन प्रबंधन लागत इत्यादि दबाव के बावजूद भी उत्तराखंड का राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकदार स्टेट के रूप में उभरना बड़ी बात है। यही कारण है कि आज हर कोई अपना इन्वेस्टमेंट यहां करना चाहता है और उत्तराखंड के विकास में भागीदार बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ घाटी आज भव्य और दिव्य रूप में डेवलप होकर उभरी है। हमने अवसंरचनात्मक विकास, बागवानी एविएशन, तीर्थाटन के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की संस्कृति, रीति-नीति और परंपरा का सबसे उपयुक्त परिचय कराने वाले गीत बेडू पाको बारहमासा की पंक्ति गाकर सभी का दिल जीत लिया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, न्यूज 18 इंडिया के एडिटर ज्योति कमल व ग्रुप एडिटर राहुल जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments