Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसुरक्षा व टिकाऊपन को सुनिश्चित करते हैं मानकः जोशी

सुरक्षा व टिकाऊपन को सुनिश्चित करते हैं मानकः जोशी

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में भारतीय मानकों के उपयोग को लेकर आज मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम्य विकास विभाग, शहरी विकास विभाग, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थी व आम जनमानस ने भागीदारी की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बीआईएस के मानक सुरक्षा व टिकाऊपन को सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सभी से बीआईएस द्वारा सत्यापित उत्पाद ही खरीदने का आह्वान किया। गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तराखंड पूरे देश में पहले स्थान पर है।
बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने कहा कि बीआईएस एक राष्ट्रीय मानकीकरण निकाय हैं। इसके द्वारा भवनों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए भी कई मानक तैयार किए गए है, जिसमें सीमेंट, सरिया, टाइल्स आदि के मानक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो पिछले लंबे समय से ग्राम पंचायतों से भी जुड़ा हुआ है तथा उन्हें कृषि व भवन निर्माण के मानकों की जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड टाउन प्लानर राजपाल कौशिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है, ऐसे में भवन निर्माण के लिए बेहद समझदारी से स्थल का चयन होना चाहिए। उन्होंने सभी हितधारकों से इस योजना में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तैयार मानकों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। बीआईएस के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने बीआईएस के विभिन्न मानकों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव राय व डीआरडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments