Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं...

डीएम ने जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित/बाह्य सहायतित तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम/टास्क्फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष माह नवम्बर तक प्रगति शत् प्रतिशत बढाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी विभाग से धनराशि विकास कार्यों में व्यय नही हो रही है तो वह समय से धनराशि वापस करें ताकि अन्य विभाग को धनराशि समय से आवंटित की जा सके। 20 सूत्रीय कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई के डी श्रेणी में आने तथा न्यून प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। वहीं आधी-अधूरी जानकारी पर बैठक में आने पर जल संस्थान के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बैठकों में पूर्ण तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया जिन अधिकारियों को जानकारी हो वे ही बैठक में प्रतिभाग करें।
जिला योजना में अवमुक्त धनराशि 6963.66 लाख कि सापेक्ष 49.78 प्रतिशत् प्रगति रही वहीं राज्य योजना में अवमुक्त धनराशि 44957.83 लाख के सापेक्ष 58.80 प्रगति रही, केन्द्र पोषित योजना में 23912.22 लाख के सापेक्ष प्रगति 88.37 प्रतिशत् रही, वही बाह्य सहायतित योजना में अवमुक्त धनराशि 9.45 लाख के सापेक्ष शत् प्रतिश्त प्रगति रही।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह,मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, सहायक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रताप सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments