Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने सीएम से की भेंट

ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने सीएम से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के माननीय विधायकों एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों के समक्ष ब्रह्मकुमारी की मोटिवेशन स्पीकर बी0के0शिवानी के प्रवचनों के आयोजनों हेतु यदि समय नियत हो सके तो इससे सभी लोग लाभान्वित हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है। समाज में परस्पर भाईचारे का संदेश देने की आज नितांत जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था देश व विदेश में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी बहनें और भाईयों द्वारा लोगों को सरल भाषा में जीवन जीने की कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है।
इस अवसर पर साहित्यकार गोपाल नारसन द्वारा मुख्यमंत्री को स्वयं की लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। इस दौरान बहिन सोनिया, सुशील भाई तथा श्याम सैनी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments