Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ व केदारनाथ में शुक्रवार को मनाई गई दीपावली

बदरीनाथ व केदारनाथ में शुक्रवार को मनाई गई दीपावली

चमोली। मोक्ष धाम बदरीनाथ में दीपावली शुक्रवार को मनाई गई। भगवान बदरी विशाल के मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। देर शाम को भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा अर्चना हुइ्र। शाम 6 बजे के बाद माता लक्ष्मी की पूजा और भव्य आरती के बाद दीप महोत्सव हुआ।
भगवान बदरीनाथ धाम के मंदिर की फूलों से की गई सजावट देखते ही बन रही है। शाम 6 बजे के बाद माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना धाम में की गई। माता लक्ष्मी को विशेष भोग और प्रसाद भी चढ़ाया गया। लक्ष्मी पूजन के बाद बदरीनाथ धाम में दीप जलाए गए।
पहाड़ों में दो दिन दीपावली पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बार दीपावली को लेकर पंचांग के अनुसार यह तिथि घोषित हुई है कि 31 अक्टूबर शाम 3 बजे के बाद अमावस्या की तिथि लगी हुई है, जिसमें लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। ये तिथि 1 नवंबर शाम 6ः18 बजे तक रही। ऐसे में बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को दीपावली मनाई गई। भगवान बदरी विशाल के दर्शन एवं विशेष पूजा अर्चना के लिए भक्त बड़ी संख्या में बदरीनाथ पहुंचे हुए हैं। दीपावली के अवसर पर भगवान बदरी विशाल के मंदिर को 8 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments