Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय99 देशों के यात्रियों को भारत आने पर अब नहीं होना होगा...

99 देशों के यात्रियों को भारत आने पर अब नहीं होना होगा क्वारैंटाइन

दिल्ली: अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कतर, फ्रांस और जर्मनी सहित 99 से भारत आने वाले यात्रियों का यदि कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो गया है तो उन्हें अब यहां क्वारैंटाइन नहीं होना होगा। भारत ने इन देशों के यात्रियों को एंट्री की छूट दे दी। यदि 99 देशों से भारत आने वाले यात्रियों का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो गया है तो उन्हें अब यहां क्वारैंटाइन नहीं होना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन 99 देशों में ऐसे देश हैं, जिनका भारत के साथ कोरोना को लेकर जारी प्रतिबंधों पर छूट को लेकर समझौता है। इन 99 देशों को A कैटेगरी में रखा गया है। नए नियम के अनुसार इन 99 देशों के यात्रियों को भारत के लिए रवाना होने से पहले 72 घंटों के भीतर कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके अलावा इसमें ऐसे देश भी हैं, जिनका भारतीयों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त या WHO से मान्यता प्राप्त वैक्सीन लगने के सर्टिफिकेट को मान्यता देने का समझौता है। इन देशों के यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी और भारत आने के बाद 14 दिनों के लिए अपनी सेहत की निगरानी खुद करनी होगी

कोविड के लिहाज से कुछ देशों को भारत ने ‘एट रिस्क’ कैटेगरी में रखा है। इसमें यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और सिंगापुर सहित यूरोप के देश शामिल हैं। ‘एट रिस्क’ वाले देशों (जो स्वास्थ्य मंत्रालय की A कैटेगरी में हैं) के भारत आने वाले यात्री यदि वैक्सीन लगवा चुके हैं, तब ऐसे लोगों को भी एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी और उन्हें भी 14 दिनों के लिए अपनी निगरानी करनी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments