Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का हुआ कायाकल्पः आशा नौटियाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का हुआ कायाकल्पः आशा नौटियाल

देहरादून। कांग्रेस पार्टी में अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलापने वाले नेता केदारनाथ उपचुनाव में अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी नेबुनियादी मुद्दों को लेकर जनता को गुमराह कर रही है केदारनाथ की जनता भाजपा अपना आशीर्वाद दिया है।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है केदारनाथ धाम के विकास को लेकर जो रोड मैप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है उसकी तस्वीर देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देख चुकी है।
तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी आज केदारनाथ धाम के विकास का रोना रो रही है । मगर केदारनाथ धाम के विकास के लिए कुछ नहीं किया है कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।केदारनाथ की जनता अच्छी तरह से जानती है केदारनाथ का विकास किस पार्टी ने किया गया है। कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है मगर केदारनाथ की जनता तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा किसानों नौजवानों सैनिकों के साथ खड़ी है सैनिकों के सम्मान के लिए भाजपा ने हर संभव कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि केदारनाथ के क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है जिससे केदारनाथ धाम का जहां विकास होगा। वहीं क्षेत्र में भी विकास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments