Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक आयोजित

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक आयोजित

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड, देहरादून की नगर इकाई देहरादून की मासिक बैठक हुुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव रमेंद्र सिंह पुंडीर के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदीप सिंह रावत मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं प्रेम लाल भारती उप शिक्षा अधिकारी रायपुर को आमंत्रित किया गया, जिनकी उपस्थिति मंे समस्त उपस्थित पेंशनरांे द्वारा करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया गया।
सेवानिवृत्त पेशनर्स को सम्बोधित करते हुए सी.ई.ओ. देहरादून प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि पेंशनरों के अपने अनुभवों को समाज को साझा करना चाहिए और स्वयं समाज के लिए उपयोगी बनना चाहिए। जिस भी उम्र का व्यक्ति हो उसे अपने घर-समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी बनना चाहिए। उपयोगी बनने से व्यक्ति के अन्दर आत्मविश्वास, जीने की ललक व परहित करने की भावना ओ का विकास होकर समाज को लाभ प्राप्त करवाता है। रावत ने पेशनरो का आह्वान करते हुए कहा कि अपना अनूठा अनुभव विभिन्न क्षेत्रांे मंे संग्रहित है को समाज को सेवा देने का आग्रह किया। संगठन को हर हाल मे हर प्रकार का सहयोग देने का वायदा किया है। सभी स्वस्थ रहे प्रसन्न रहे। बैठक में वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड की ओ.पी.डी. निशुल्क एवं 35000 पेशनरांे का पुनः गोल्डन कार्ड बनाने तथा डीडीओ प्रत्येक विभाग के बिलों का भुगतान कराने मे सहयोग देने की मांग की है। बैठक में विरेंद्र सिंह कृषाली, आर एस परिहार, रमेंद्रसिंह पुण्डीर, कुसुम लता शर्मा, एम.एस.गुसाई, सरदार रोशन सिंह,चंद्रमोहन उनियाल, जबर सिंह पंवार, चंद्र प्रकाश, हृदय राम सेमवाल, मोहन सिंह रावत, सैयद राहत अली, हरीश चन्द्र सबरवाल, चमन राजपूत,विक्रम सिंह चौहान, श्रद्धानंद उनियाल डी.के. गौड, चतर सिंह पुन्डीर, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र किमोठी, लाल वहादुर थापा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments