Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजी.आर.डी के पांच छात्रों को मिलेंगे उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह...

जी.आर.डी के पांच छात्रों को मिलेंगे उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में मेडल

देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून के पांच छात्र छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर की मेरिट लिस्ट में झण्डे गाड़ दिए है। जिन्हे उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षान्त समारोह में मेरिट मैडल मिलेंगे।
बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की शिवानी नेगी ने पुरे उत्तराखंड को टॉप किया है उन्हें सिविल इंजीनियरिंग में गोल्ड मैडल मिलेगा। साथ ही भाव्या गुप्ता को घ्म.फार्मा (फार्माकोलॉजी) में गोल्ड मेडल, आरती कुमारी पांडेय को घ्म.फार्मा (फार्मासुटीक्स) में गोल्ड मेडल, ऊर्वशी गर्ग को घ्म.फार्मा (फार्माकोलॉजी) में सिल्वर मैडल एवं अयुश कश्यप को बी.टेक इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में ब्रोंज मैडल हेतु चयनित किया गया है। आज उपरोक्त छात्र-छात्राओं को संस्थान में सम्मानित किया गया। संस्थान के वाईस चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने पांच मेडल मिलने पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद किया एवं आगे और मैडल आने की शुभ कामनाये दी। उन्होंने संस्थान की और से मेधावी छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं देने का वायदा किया। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी में मेरिट लिस्ट में आये सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया है एवं उनकी सफलता का श्रेय उनकी एवं उनके शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं लगन को दिया। भाव्या गुप्ता ने पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर खुशी जाहीर की एवं कहा कि लग्न एवं मेहनत से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। शिवानी नेगी ने पुरे उत्तराखंड को टॉप करने पर विशेष खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों की प्रतिभाओ को निखारने का मौका देकर जी आर. डी. संस्थान ने अति विसिष्ट कार्य किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments