Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगदंडे ने लिया कमिशनिंग कार्यों का जायजा

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगदंडे ने लिया कमिशनिंग कार्यों का जायजा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव को सफलता पूर्वक संपादित कराने को लेकर अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में ईवीएम मशीनों में कमिशनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसका अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जायजा लिया।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा कि उप निर्वाचन की तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने सीसीटीवी रूम का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे सभी चालू हालत में रहें तथा सुरक्षा कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। क्रीड़ा हॉल में चल रहे कमिशनिंग कार्य के लिए उन्होंने लॉग बुक एवं स्टिकर का भी अवलोकन किया। उन्होंने रिटर्निग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि कमिशनिंग का कार्य तत्परता से कराया जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि न होने पाए। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी व उप निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, रिटर्निंग अधिकारी केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments