Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगौ को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए संत ग़ोपाल मणि महाराज...

गौ को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए संत ग़ोपाल मणि महाराज निकले एक और ऐतिहासिक यात्रा पर

देहरादून। गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए संत गोपाल मणि महाराज गंगोत्री का जल लेकर रामेश्वरम की यात्रा पर निकले। इस यात्रा का पहला पड़ाव आज सायं को आगरा पहुंचेगा गौ गंगा कृपाकांक्षी संत गोपाल मणि महाराज के मीडिया प्रभारी डॉ रामभूषण बिजल्वाण ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संत गोपाल मणि महाराज जी का जन्म केवल और केवल गौ संवर्धन और गौ की प्रतिष्ठा के लिए हुआ है आप सबको विदित है कि द्वापर में भगवान श्री कृष्ण आज के दिन यानि गोपाष्टमी के दिन मात्र छ वर्ष की अवस्था में गौ के वर्द्धन के लिए गोचारण लीला प्रारम्भकर ग़ोपाल बने थे और इस कलिकाल में स्वनाम धन्य संत ग़ोपाल मणि महाराज जी भी अपने नाम को सार्थक करते हुए विगत 2008 से निरंतर भारतीय संस्कृति की मूल आधार गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने और संवर्धन एवं संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और इसी क्रम में संत गोपाल मणि महाराज ने कई प्रकार के विभिन्न अभियानों के माध्यम से देशभर में जन जागरण किया है और अब एक बार पुनः ऐतिहासिक यात्रा गंगोत्री से रामेश्वरम तक की सैकड़ों भक्तों के साथ आज गोपाष्टमी के दिन प्रारंभ हुई है आप सबको विदित है कि 2011 में संत गोपाल मणि महाराज ने 5000 अनुयायियों के साथ गोमुख से लेकर के राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक को गंगा हिमालय संरक्षण हेतु विशाल पदयात्रा की थी जो 18 दिन में पूरी हुई थी और उसके फलस्वरुप भारत की सरकार ने गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया और उसके बाद संत गोपाल मणि महाराज गौ की प्रतिष्ठा में लग गए निरंतर कई प्रकार के आंदोलन अभियान जनसभाएं की अभी हाल ही में गोध्वजस्थापन का कार्यक्रम चारों पीठ के पूज्य शंकराचार्यों के सानिध्य में संपन्न हुआ और आज गोपाष्टमी के दिन से गंगोत्री का जल भर के रामेश्वरम चढ़ाएंगे। आज पहले दिन का पड़ाव आगरा में विराम हुआ है । आगरा पहुंच करके संत गोपाल मणि महाराज ने विशाल जन समुदाय के साथ गोष्ठी की है और गोष्ठी में महाराज श्री ने एक ही संकल्प दोहराया है कि देश में गौ को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलानी है साथ ही रामचरितमानस की चौपाई को स्मरण करते हुए संत गोपाल मणि महाराज ने कहा कि तुलसी बाबा ने रामचरितमानस में लिखा है कि जो व्यक्ति गंगोत्री का गंगाजल रामेश्वरम में चढ़ाता है वह शिव सायुज्य और मुक्ति को प्राप्त हो जाता है इसी संकल्प के साथ कि इस देश के अंदर गौ माता की प्रतिष्ठा हो और भारत के माथे पर जो गौ हत्या का कलंक है उस कलंक से सबको मुक्ति मिले इसी संकल्प के साथ यह यात्रा रामेश्वरम तक की आज प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में देवभूमि से प्रारंभ हुई है साथ ही गोपाल मणि महाराज ने सभी सनातनियों का हिंदुओं का आह्वान किया कि आप सब लोग जागो और अपने जीवन को धन्य बनाना है तो गौ की प्रतिष्ठा के कार्य में सब लोग लग जाए क्योंकि हिंदू वही है जो गौ के संवर्धन के लिए सम्मान के लिए प्रतिष्ठा के लिए खड़ा हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments