Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएक-एक जीवन कीमती है, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को करें प्रभावी उपायः...

एक-एक जीवन कीमती है, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को करें प्रभावी उपायः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा सुधारीकरण एवं दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने वाले उपायों के लिए मौके पर धन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी ने बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारकों की जानकारी के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु विभागों के सुधार मांगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक-एक जीवन कीमती हैं, दुर्घटनाओं के कारकों को चिन्हित कर उसके सुधार हेतु युद्धस्तर पर प्रभावी कार्ययोजना के बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटना स्थलों एवं संभावित दुर्घटना स्थल पर थ्रीडी मार्किंग स्पीडब्रेकर की कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए इसके लिए डीएम ने 30 लाख की स्वीकृति मौेक पर दी। वहीं पुलिस के कुछ खराब सीसीटीवी कैमरे की 03 वर्ष की एएमसी के लिए अन्टाइड फंड से धनराशि स्वीकृत की इसके लिए अधीक्षक यातायात पुलिस को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। साथ ही यातायात पुलिस की 14 नई टैªफिक लाईट को जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल पर लगाने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है, इसके लिए टैण्डरिंग प्रक्रिया होग गई है। जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देशित किया कि जेब्रा क्रासिंग एवं स्टापेज साईन पर विलंब न करें प्रस्ताव मांगे तत्काल धनराशि की स्वीकृति दी।
जिलाधिकारी ने ओएनजीसी पर दुर्घटना के वक्त कैमरे में रिकार्डिंग न होने के कारणों की एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश इसके अतिरिक्त स्मार्ट टीवी के खराब कैमरों को 10 दिन के भीतर ठीक कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में नगर क्षेत्र में स्थापित सभी कैमरों को स्मार्ट सिटी के इन्टिग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम से जोड़ने जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को आशारोड़ी पर हाईमास्क लाईट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि स्पीड मॉनिटर कैमरों को स्मार्ट सिटी के इन्टिग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम से जोड़ेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय कर कैमरों को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोलरूम सिस्टम से जोड़ने के निर्देश दिए दिए कहा इसके लिए धन की आपूर्ति की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार, शैलेष तिवारी, अधीक्षक अभियंता लोनिनिवि श्री परमार, अधि.अभि लोनिवि. जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित एनएच, एनएचआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments