Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम यात्रा के समापन पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जताया...

बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जताया आभार

बदरीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान से रविवार रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े पुलिस प्रशासन सेना, आईटीबीपी एसडीआरएफ सहित सभी विभागों मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में इस बार चारधाम यात्रा में 48 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे जो कि रिकार्ड है। श्री बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष सवा चौदह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये तथा श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या साढे सोलह लाख रही,कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व ने चारों धामों के विकास का रोड मैप धरातल पर उतारा जा रहा है। बदरीनाथ मास्टर प्लान का कार्य प्रगति पर है। बताया कि आज कपाट बंद होने के दिन तक साढ़े सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है। अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में यात्रा समापन के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments