Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने ली जल जीवन स्वच्छता मिशन की बैठक

डीएम ने ली जल जीवन स्वच्छता मिशन की बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला जल जीवन स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माह वार दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें तथा जहां-2 योजना अन्तर्गत कार्यों में दिक्कत आ रही है ऐसे क्षेत्रों स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए स्थानीय लोगों के साथ खुली बैठक करते हुए योजनाओं की प्रासंगिकता एवं भविष्य की उपयोगिता के बारे में जानकरी देते हुए योजनाओं को पूर्ण करें। बैठक में बताया किया कि वित्तीय वर्ष में पी-2 कुल 428 योजना के सापेक्ष माह नवम्बर तक 380 का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 48 पर कार्य गतिमान है। साथ बताया पी1 के शत् प्रतिशत् कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जल संस्थान मैन्टेनेंस डिविजन को निर्देशित किया गया कि दिसम्बर तक के लक्ष्य माह दिसम्बर तक पूर्ण कर दिलए जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार, समिति के सदस्य एवं पर्यावरणविद विनोद जुगलान, कार्यक्रम में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के आशीष कठैत परियोजना प्रबन्धक (तकनीकी), पीके वर्मा परियोजना प्रबन्धक (अनुश्रवण), सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments