Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार अभियान को ध्वस्त करके...

केदारनाथ क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार अभियान को ध्वस्त करके रख दियाः अजेंद्र अजय

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार का भारी भरकम अभियान चलाया। मगर जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार अभियान को ध्वस्त करके रख दिया। उप चुनाव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकार्यता पर फिर से मुहर ठोक दी है।
केदारनाथ उप चुनाव परिणामों पर मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए अजेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चारधाम यात्रा को डाइवर्ट करने, केदारनाथ धाम में सोना प्रकरण और केदारनाथ से शिला दिल्ली ले जाए जाने जैसे मुद्दों पर जनता के बीच झूठ बोला और भ्रम फैलाने का दुष्प्रयास किया। मगर जनता वास्तविकता समझती थी। जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा निकाल कर रख दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए गांव-गांव जा कर झूठ-फरेब और घृणित राजनीतिक हथकंडे अपनाए। हमेशा से मुस्लिम तुष्टिकरण करने और हिंदू विरोधी रवैया अपनाने वाली कांग्रेस ने चुनाव में केदारनाथ धाम को लेकर भारी विवाद पैदा करने की कोशिश की। राजनीतिक स्वार्थों के लिए केदारनाथ धाम से सोना चोरी जैसे आरोप लगाए। कांग्रेस के एक नेता संगम पर हाथ में जल लेकर झूठी सौगंध खाते तक दिखे। मगर जनता ने उनको उनकी वास्तविकता समझा दी। अजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आज केदारनाथ धाम में 700 करोड़ की लागत से पुनर्निमाण के कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से चारधाम यात्रा ने नए- नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कांग्रेस ने चारधाम यात्रा को लेकर भी दुष्प्रचार का सहारा लिया। मगर कांग्रेस के सारे हथकंडे नाकाम हो गए। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामकाज पर भी मुहर लगायी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments