Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली

राज्यपाल ने हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली

राजभवन देहरादून/हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों से जनपद के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने जिलाधिकारी से जनपद में आकांक्षी जनपद से अपेक्षित क्षेत्रों में विकास के लिए प्लान बनाए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने हरिद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य पर्यटन विकल्पों पर भी फोकस करने की बात कही। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण के लिए नगर आयुक्त को प्लास्टिक के अन्य प्रयोगों की दिशा में कार्य करने की बात भी कही। बैठक में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments