Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने विधानसभा सभा अध्यक्ष से...

केदारनाथ क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने विधानसभा सभा अध्यक्ष से की भेंट

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आशा नौटियाल को उनके उपचुनाव में शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीमती नौटियाल को उनके नेतृत्व और समर्पण के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि वह अपने कार्यकाल में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगी और अपने क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आगे कहा कि यह न केवल श्रीमती नौटियाल की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उत्तराखंड विधानसभा में महिला प्रतिनिधित्व की मजबूती का प्रतीक भी है। उन्होंने विधानसभा सदन में महिलाओं के बढ़ते हुए योगदान पर खुशी व्यक्त की और इसे मातृशक्ति की जीत बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह समय महिलाओं की शक्ति और नेतृत्व की स्वीकार्यता का है, और श्रीमती नौटियाल का निर्वाचन इसे साबित करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती नौटियाल अपनी ताकत, समझदारी और नेतृत्व क्षमता से अपने क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान देंगी। इस अवसर पर भाजपा के रुद्रप्रयाग जिले के जिला अध्यक्ष महावीर पंवार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments