Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डद पॉली किड्स ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक समारोह द ग्लोबल...

द पॉली किड्स ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक समारोह द ग्लोबल विलेज

देहरादून। द पॉली किड्स डालनवाला, राजपुर रोड, सालावाला, जीएमएस रोड, प्रेमनगर शाखाओं ने अपना वार्षिक समारोह द ग्लोबल विलेज संयुक्त रूप से मनाया। हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में चार अलग-अलग पालियों में आयोजित समारोह में लगभग 1200 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रमों में लगभग 3000 मेहमानों और अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जहां मेहमानों ने 7000 से अधिक भाषाओं और 195 देशों के धागों से बुनी गई परंपराओं, रीति-रिवाजों और मूल्यों के विभिन्न जीवंत रंगों को देखा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देव आराधना, टर्किश डिलाइट, जापानी चेरी ब्लॉसम, कलर्स ऑफ ब्राजील, नेपाली थाली डांस, यूएसए थ्रिल्स, अफ्रीकन बीट्स, स्पैनिश वाइब्स, वेव्स ऑफ हवाईयन, अरेबिक बीट्स, एकता में अनेकता और द ग्लोबल विलेज रहे। महाभारत महाकाव्य पर आधारित नाटक की अद्भुत प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाई और खड़े होकर सराहना की। द पॉली किड्स के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू और निदेशक रंजना महेंद्रू ने मुख्य अतिथि उमेश शर्मा (काऊ) (विधायक) और विशिष्ट अतिथि आशा भाटी (जीएमएस रोड पार्षद) को सम्मानित किया। वार्षिक समारोह में निदेशक नंदिना सिंह, विनोद भट्ट, चंदोला, ऋषभ डोभाल, कोमल तिवारी, आलोक छेत्री और वंदना छेत्री, तरूण ठाकुर, उदय गुजराल, आशीष कुमार और श्री बिश्नोई, शिप्रा आनंद, गीतिका चाल्गा, शालिनी नेगी और सिस्टम को-ऑर्डिनेटर दिव्या जैन, आयोजन को-ऑर्डिनेटर-दीप्ति सेठी, प्रधानाध्यापिकाएँ पूनम निगम, मीनाक्षी धवन, नेहा सहगल, रजनी कौर, शिवानी माज़ारी, गीतांजलि आहूजा, हरजीत सकलानी, दिव्या अग्रवाल, संगीता मल्होत्रा, कंचन अरोड़ा, संगीता थापा, अलका, ईशा सहगल, मीतू कुकरेजा, सीमा कैंतुरा, हिमांशी अरोड़ा और द पॉली किड्स के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments