Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउधमसिंहनगर के 27वें डीएम के रूप नितिन भदौरिया ने संभाली कमान

उधमसिंहनगर के 27वें डीएम के रूप नितिन भदौरिया ने संभाली कमान

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने ने 27वें जिलाधिकारी के रूप में जिले की कमान संभाली। इस मौके पर नव नियुक्त डीएम नितिन भदौरिया ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि आईएएस नितिन सिंह भदौरिया ने आज उधम सिंह नगर के 27वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। नितिन भदौरिया उत्तराखंड कैडर के 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वो इससे पहले अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।
सोमवार को उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। जबकि, इससे पहले उन्होंने जिले के तमाम अधिकारियों संग बैठक भी की। उन्होंने कहा कि जिले मिनी भारत के रूप हैं। जिले के बड़े प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
दरअसल, जिलाधिकारी उदय राज सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद शासन ने आईएएस नितिन भदौरिया को उधम सिंह नगर जिले की कमान सौंपी गई है। बीती देर शाम नवनियुक्त जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने पंतनगर गेस्ट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। जबकि, इससे पहले उनके आगमन पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी और पंकज उपाध्याय ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। सभी अधिकारी विकास कार्यों में तीव्रता रखेंगे।
डीएम नितिन भदौरिया ने निर्देश दिए कि अधिकारी जिले को सभी विकासरत कार्यों में प्रथम स्थान पर बनाए रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में पंजीकृत समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा करने और सड़कों की मरम्मत करने को भी कहा। ताकि, जनता को अनावश्यक रूप से किसी भी समस्याओं का सामना न करना पड़े। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, नेशनल गेम्स से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट को समय रहते पूरा करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments