Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसचिवालय परिसर स्थित डाटा सेंटर मंे नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का शुभारम्भ

सचिवालय परिसर स्थित डाटा सेंटर मंे नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का शुभारम्भ

देहरादून। सचिव आईटी एवं शहरी विकास नितीश झा ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विगत दिनों हुए साइबर हमले के उपरांत राज्य सरकार कि महत्वपूर्ण वेब ऐप्लकैशनस एवं डेटा कि सुरक्षा के दृष्टिगत नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का सचिवालय स्थित डाटा सेन्टर में शुभारंभ किया, इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल और राज्य सूचना अधिकारी आशेष अग्रवाल उपस्थित थे।
नितीश झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य डेटा सेंटर की क्रिटिकल एप्लिकेशन्स और सेवाओं को किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा के दौरान बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित रखना सुनिश्चित करना है। सचिव ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे आईटी क्षेत्र में नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि यह व्यवस्था भविष्य में किसी भी आपदा या तकनीकी समस्या के दौरान महत्वपूर्ण ऐप्लकैशनस सेवाओं को कम से कम समय में रिकवर कर पुनर्स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। निदेशक आई0टी0डी0ए0 नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि नियर डिजास्टर रिकवरी साइट में डेटा सेंटर की महत्त्वपूर्ण एप्लिकेशन्स का 6 महीने तक का बैकअप उपलब्ध रहेगा। आईटीडीए ने इस सेटअप को सचिवालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बिना किसी अतिरिक्त लागत के तैयार किया है, जबकि बाजार मंे इस प्रकार कि साइट डेवलपमेंट के कार्य कि लागत अनुमानित 20 करोड़ रुपये आती है। निदेशक आई0टी0डी0ए0 के निर्देशानुसार यह कार्य एनआईसी निदेशक अरुण शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा पूरा किया गया, जिसमें मनवीर जोशी (एजीएम, आईटी और ई-गवर्नेंस, डीएससीएल), राम (प्रोजेक्ट मैनेजर, स्टेट डेटा सेंटर), नितीश सैनी (डेटाबेस विशेषज्ञ), विकास (नेटवर्क विशेषज्ञ), और गिरीश (बैकअप विशेषज्ञ) शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments