Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजधानी के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजधानी के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर जनता से लिया फीडबैक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को जनपद देहरादून के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाताओं से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत चल रहे सुपर चेकिंग अभियान का फीडबैक लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने शनिवार सुबह देहरादून के कांवली रोड, कांवली गांव, बिंदाल पुल, माजरा, ओल्ड डालनवाला सहित कई बूथों पर जाकर अन्तर्गत रेण्डमली चयनित दावे/आपत्तियों के बारे में मतदाताओं से फीडबैक लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है अगर उनके परिवार में किसी भी सदस्य की उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तो वे फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से यह भी अपील की है कि प्रदेश के नागरिक “वोटर हेल्पलाइन ऐप” के जरिए भी अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम निर्धारित प्रारूप भरकर वोटर लिस्ट में दर्ज या संशोधित करा सकते हैं । इस अवसवर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments