Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने फूंका गृह...

बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने फूंका गृह मंत्री अमित शाह का पुतला

देहरादून। गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहब अम्बेडकर पर संसद में की गई टिप्पणी को बाबा साहब और संविधान का अपमान बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व एस्लेहॉल चौक पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि गृहमंत्री के बयान से साबित हो गया है कि भाजपा नेताओं में बाबासाहब के लिए कोई सम्मान नहीं है। वे केवल चुनावी लाभ के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं। मन से भाजपा नेताओं को बाबासाहेब के नाम और विचारों से तकलीफ होती है और यही उनके मन की बात बोलते बोलते प्रवाह में जुबान से निकल भी गई । संविधान और बाबासाहब के विचारों को खोखला करना भाजपा का ध्येय है और वो जब से सत्ता में आई है इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों में वैमनस्य का जहर बोकर और लोगों को गैर जरूरी चीजों में उलझा कर वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने नेता के बयान पर कितनी ही सफाई पेश कर ले लेकिन उसके नेताओं के मन का विष जनता के सामने आ चुका है। कांग्रेस इस मामले पर देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। गृहमंत्री को सदन और देश की जनता से माफी मांगनी ही पड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत जोशी ,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग दर्शन लाल, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ,राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मदनलाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा ,महानगर अध्यक्ष संजय गौतम, निवर्तमान पार्षद हरीमोहन भट्ट , रमेश कुमार मंगू, ललित भद्री ,संजय भारती ,विपुल नौटियाल ,मुकेश सोनकर कार्यकारी महानगर अध्यक्ष लक्की राणा, दीपक पंवार, सुखराम, विजेंदर चौहान, जगत प्रसाद , कैलाश वाल्मीकि आशीष देसाई ,संजय बिरला ,मोहन कला ,गगन ,आदर्श ,जगदीश ,अर्जुन पासी ,प्रभाकर ,शिवांशु जायसवाल ,विकास नेगी ,सैयद अहमद जमाल, मुकेश कुमार, राहुल सिंह ,रविंद्र कुमार ,नाथी राम , विरेंदर पवार ,वन्दना राही आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments