Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने निकाय चुनाव को लेकर नोडल एवं सहनोडल अधिकारियों को दिए...

डीएम ने निकाय चुनाव को लेकर नोडल एवं सहनोडल अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु तैनात नोडल एवं सहनोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों का निर्देशित किया कि पारदर्शिता के साथ सुरक्षित निर्वाचन कराना सभी का दायित्व है, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आयोग की गाईड लाईन का अक्षरशः पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल सहनोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया सभी अधिकारी आपसी समन्वय करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आरओ/एआरओ नामिनेशन कक्ष के साथ ही नामिनेशन व्यवस्था देख लें। उन्होंने निर्देशित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया जाए, जिससे निर्वाचन में गाईडलाईन के अनुसार समस्त व्यवस्था की जा सकें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेरिकेटिंग व्यवस्था देख लें तथा पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुसार बेरिकेटिंग व्यवस्था करायें। साथ ही निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के गाईडलाईनों का अक्षरशः पालन करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथपाल सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह सहित समस्त आरओ/एआरओ एवं नोडल, सह नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments