Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबर्फ से लकदक हुआ जौनसार बावर, चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग 4 किमी तक...

बर्फ से लकदक हुआ जौनसार बावर, चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग 4 किमी तक बंद

विकासनगर। दून जिले के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई है। जौनसार बावर के चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी से चकराता त्यूणी मोटर मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों की बड़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच विभाग मोटर मार्ग को खोलने में जुट गया है।
उत्तराखंड में सीजन की दूसरी बर्फबारी से जहां ऊंची पहाड़ियों ने चांदी जैसी चादर ओढ़ ली है, वहीं जौनसार बावर क्षेत्र में सैलानियों की आमद बढ़ने से होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों और कृषि बागवानी से जुड़े किसानों को बर्फबारी किसी संजीवनी से कम नहीं लग रही है। चकराता क्षेत्र में हुई बर्फबारी से कुछ दुश्वारियां भी देखने को मिल रही हैं।
चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी से कोटी कनासर त्यूना तक करीब चार किलोमीटर बाधित हो गया है। मोटर मार्ग पर भारी बर्फ जम गई है। इस कारण से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मोटर मार्ग को खोलने के लिए एनएच विभाग द्वारा दो जेसीबी मशीनें और एक स्नो कटर तैनात किया गया है।
एनएच के एई जेएस रावत ने बताया कि चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर बर्फबारी से मार्ग बंद हो गया था। मोटर मार्ग से बर्फ को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन और एक स्नो कटर लगाया गया है। मार्ग से लगातार बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। बर्फ हालांकि काफी है लेकिन आज दोपहर तक मोटर मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments