Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डखेल महाकुंभ में भाग लेने जा रही छात्राओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 12...

खेल महाकुंभ में भाग लेने जा रही छात्राओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 खिलाड़ी जख्मी

ऋषिकेश। देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। 45 स्कूली खिलाड़ी छात्राओं से भरी बस अनियंत्रित होकर जंगल में घुस गई। इस हादसे में 12 छात्राओं को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये छात्राएं बागेश्वर से खेल महाकुंभ में भाग लेने देहरादून जा रही थीं।
एसडीआरएफ प्रभारी रविंद्र सजवान ने बताया कि मंगलवार देर रात बागेश्वर जिले से देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित एक स्पोर्ट्स इवेंट के लिए जा रही थी। बस ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रही थी कि तभी सात मोड़ पर ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। सड़क से अनियंत्रित होकर बस जंगल की ओर घुस गई।
बस को जंगल में घुसते देख छात्राओं की चीख पुकार मच गई। बस में 45 स्कूली खिलाड़ी छात्राएं सवार थीं। हादसे की सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) मौके के लिए रवाना किया गया। जल्द ही एसडीआरएफ की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची गई। टीम के सदस्यों द्वारा बस में सवार सभी छात्राओं को रेस्क्यू कर बाहर लाया गया। सभी घायल छात्राओं को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जिन छात्राओं को चोट नहीं लगी थी उनको दूसरी बस से देहरादून भेज दिया गया।
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि हादसे के बाद दौरान एक छात्रा का पैर बुरी तरह बोनट में फंस गया था। उसको कड़ी मशक्कत कर बाहर निकल गया। इस हादसे के बाद खिलाड़ी छात्राएं डरी हुई थीं। गनीमत रही कि अनियंत्रित बस खाई की बजाय जंगल की तरफ मुड़ गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments